सोनभद्र में मिट्टी निकालते समय टीला ढहा ,हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

जिलाधिकारी समेत अन्य प्रसाशनिक अधिकारियों ने किया घटना स्थल का दौरा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (क्रा.ब्यूरो रिपोर्ट)  के साथ संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

म्योरपुर/ सोनभद्र-

म्योरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक दर्दनाक हादसा हो गया।बतातें चलें कि किरवानी गांव के जंगल में सफेद मिट्टी निकालते समय अचानक मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर कर ढह गया, जिससे वहां खुदाई कर रही महिलाएं मलबे में दब गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं। ग्रामीण इलाकों में घरों की लिपाई-पुताई के लिए सफेद मिट्टी की ज्यादा मांग रहती है।

IMG-20260223-WA0059

दारू प्रखंड के बडवार बिरहोर टोला में लगेंगी 30 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी Read More दारू प्रखंड के बडवार बिरहोर टोला में लगेंगी 30 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

इसी सिलसिले में किरवानी गांव और आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं जंगल में मिट्टी लेने पहुंचे थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिट्टी निकालते समय टीले के अंदर तक सुरंग बनाकर खुदाई की जा रही थी। अचानक ऊपर का हिस्सा ढह गया और अंदर मौजूद महिलाएं मलबे में दब गईं।टीला गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और हाथों से मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया।

ख़बर का असर: मलिहाबाद–मोहन मार्ग पर निर्माण कार्य में आई तेजी, PWD ने लगाए संकेतक बोर्ड Read More ख़बर का असर: मलिहाबाद–मोहन मार्ग पर निर्माण कार्य में आई तेजी, PWD ने लगाए संकेतक बोर्ड

IMG-20260223-WA0080

घाटमपुर में आपदा पीड़ितों को पांच लाख की सहायता Read More घाटमपुर में आपदा पीड़ितों को पांच लाख की सहायता

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन,जिलाधिकारी ,उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और जिलाधिकारी ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया। बतादें कि जेसीबी मशीन की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने जांचोपरांत तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35) निवासी बडहोर, थाना बभनी; अमीषा खातून (35) निवासी किरवानी; तथा सीता (30) निवासी खैराही के रूप में हुई है। वहीं फूलकुमारी , नजुम्मुदिन निशा महिला घायल है, जिनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीले के अंदर गहराई तक असुरक्षित खुदाई के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की बाइट-

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अनीशा बेगम के परिजनों ने बताया कि रमजान शुरू होने के बाद घर की पुताई के लिए महिलाएं मिट्टी लेने गयी थी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें