घाटमपुर में आपदा पीड़ितों को पांच लाख की सहायता

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर नगर की तहसील घाटमपुर में शनिवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,,इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई, कार्यक्रम घाटमपुर क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील, एसडीएम अविचल प्रताप सिंह,और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि सौंपी गई,,चेक मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे,, और परिवारों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार जताया,, दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत सात प्रभावित परिवारों की सहायता राशि स्वीकृत की गई, इनमें से चार लाभार्थियों को चार चार लाख रुपए के चेक वितरित किए गए।
 
वहीं मुख्यमंत्री क्रषक दुघर्टना बीमा योजना के तहत 12 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई,इस कार्यक्रम में एडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार अंकिता पाठक ,, एसडीएम अविचल प्रताप सिंह,और घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने संयुक्त रूप से चेक वितरित किए,, एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से की जाती है,, तहसील स्तर पर प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्रता के आधार पर राशि स्वीकृत होती है,, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए,, कार्यक्रम के अंत में प्रशासन ने भरोसा दिलाया, शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचने के सरकार बचनबद्ध हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें