नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
5 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी सामुदायिक शौचालय मझौआ खुर्द का नही खुला ताला - ग्रामीण
केयर टेकर के मानदेय भुगतान पर खड़ा हो सवाल , बना जांच का विषयबीडीओ अनिल कुमार यादव के लिए चुनौती बना सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाना
बस्ती। बस्ती जिले केसल्टौवा गोपालपुरग्राम पंचायत मझौआ खुर्द में बने सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाना बीडीओ सल्टौवा गोपालपुर के लिए चुनौती बन हुआ है। सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला जंग में तब्दील हो गया है एवं सामुदायिक शौचालय का संचालन न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है जिससे ग्रामीणों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शौचालय के अंदर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, टोटी टूटी है, हैडपम्प टूटा है, सीट टूटी है, और दरवाजा टूटा है , पानी की टंकी के सप्लाई का पाइप टूटा हुआ है लेकिन ग्राम प्रधान विनोद कुमार व सचिव को इसकी कोई चिन्ता नहीं है।
मीडिया टीम के पड़ताल में पता चला कि सामुदायिक शौचालय मझौआ खुर्द का निर्माण कार्य पूर्ण है और केयर टेंकर की तैनाती भी गई है एवं केयर टेंकर को प्रतिमाह मानदेय भी दिया जा रहा है फिर सामुदायिक शौचालय का ताला लटक रहा है और खुले में ग्रामीण शौच करने के लिए मजबूर है । ग्राम प्रधान विनोद कुमार व केयर टेंकर और सचिव की मनमानी से स्वच्छ भारत मिशन योजना धरासाई हो गई है और जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।
05 वर्षों से बन्द सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत मझौआ खुर्द के भ्रष्टाचार की पोल खुल रहा है और बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्यों नहीं खुल पा रहा सार्वजनिक शौचालय का ताला? केयर टेंकर के मानदेय भुगतान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। मनमानी करने वाले जिम्मेदारों पर कब होगी कार्यवाही ? जो एक जांच का विषय बना हुआ है । जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही हैं । उक्त प्रकरण में फोन के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी सल्टौवा गोपालपुर अनिल यादव से जानकारी लेना चाहा तो खण्ड विकास अधिकारी का सीयूजी नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला।
breaking news hindi news uttar pradesh news hindi Swantantra prabhat news Swantantra prabhat basti news 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी सामुदायिक शौचालय मझौआ खुर्द का नही खुला ताला - ग्रामीण केयर टेकर के मानदेय भुगतान पर खड़ा हो सवाल बना जांच का विषयबीडीओ अनिल कुमार यादव के लिए चुनौती बना सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाना

Comments