टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध अभियान में शामिल शोहरतगढ़ के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़  ब्लॉक संसाधन केंद्र अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षकों ने सोमवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( टीएफआई) के आह्वान पर सोमवार को स्कूल पहुंचकर बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य में शामिल हुए।
 
टीईटी के अनिवार्यता को लेकर शिक्षक पिछले कई दिनों से आंदोलन अभियान चला रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर शिक्षकों ने तीन दिन के अभियान के तहत काली पट्टी बांधने के पहले दिन सोमवार को एकजुट होकर बाहों में काली पट्टी बांधकर काले कानून का विरोध जताया।
 
ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लालजी यादव व जिला प्रचार मंत्री मुस्तन शेरुल्लाह सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी व शिक्षकों ने एकजुटता से टेट की अनिवार्यता को लेकर विरोध व्यक्त किया। सभी शिक्षकों ने कहा कि अगर सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें