नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खंड विकास अधिकारी के के सिंह के सह पर बलुआ चौबे ग्राम पंचायत में लिखी जा रही हैभ्रष्टाचार की पटकथा
गौर ब्लॉक में नहीं थम रहा है मनरेगा में भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत बलुआ चौबे में मनरेगा में फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला
बस्ती। बस्ती जिले के गौर विकासखंड के बलुआ चौबे ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की पटकथा लिखी जा रही है कई बार शिकायत होने पर खंड विकास अधिकारी के के सिंह की मिली भगत से सचिव प्रधान और मेट मेट द्वारा फर्जी फोटो और हाजिरी लगाई जा रही है जिसकी शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी को किया गया लेकिन भुगतान बिना कार्य किए ही भुगतान किया जा रहा है शासनादेश के शक्त आदेश के बाद भी तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवक विकासखंड में बैठ कर गांधी छाप के लालच में दोनों टाइम एनएमएमएस पर फर्जी तरीके से हाजिरी अपलोड कर रहे हैं।
ताजा मामला जनपद बस्ती के गौर विकासखंड में ग्राम पंचायत बलुआ चौबे में एक ही टाइम एनएमएमएस फर्जी तरीके से हाजिर अपलोड करके भूगतान किया जा रहा है गौर विकासखंड के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत बलुआ चौबे के राम लौत के मंदिर से राम अचीवर के मशीन टेक चकबंद निरमान करिया के बलुवा पीएम मार्ग से अति स्वस्थि स्थल तक चकबंद निर्मलन कारी के मणिराम के चक से नईम के चक तक चकबंद निरमान करिया कार्य में कोई मजदूर नहीं कर रहे है।
काम फिर भी फर्जी तरीके से विकासखंड गौर में धड़ल्ले से फर्जी हाजिरी जारी है। हाल ही में बलुआ चौबे में फर्जी हाजिरी का मामला सामने आया लेकिन उच्च अधिकारी इसकी सुधि नहीं ले रहे है जिससे ग्राम पंचायत बलुआ चौबे में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। और सरकार के खजाने को अपना माल समझ कर ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक के अधिकारी लूटने में लगे हुए है।
इस सन्दर्भ में जब खंड विकास अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले को जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही गयी अपितु बाद भी बीडीओ साहब द्वारा अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। बीडीओ की सुस्ती के कारण ग्राम पंचायत बलुआ चौबे में धड़ल्ले से फर्जी तरीके से आनलाइन हाजिर अभी भी जारी है। वहीं भष्टाचारियो के हौसले बुलंद आये दिन भ्रष्टाचार का खुले आम अंजाम दे रहे है। और उच्च अधिकारियो को खुले आम चैलेंज कर रहे है।

Comments