नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सामाजिक सद्भाव बैठक संपन्न, समाज की एकजुटता पर दिया गया बल
सिद्धार्थनगर। माधव भवन सरस्वती विद्या मंदिर कमदालालपुर में'सामाजिक सद्भाव बैठक' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और संघ के पदाधिकारियों ने समाज में समरसता और एकता के महत्व पर गहन चर्चा की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग सद्भाव प्रमुख ज्योतिष मणि जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सामाजिक सद्भाव अनिवार्य है। उन्होंने भेदभाव से ऊपर उठकर एक संगठित हिंदू समाज और समर्थ भारत के निर्माण का आह्वान किया। प्रमुख उपस्थिति
बैठक की अध्यक्षता हरिराम गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला प्रचारक अवनीश और कार्यक्रम पालक नगर संघचालक राधेश्याम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर खंड कार्यवाह श्यामलाल नगर कार्यवाह मथुरा जायसवाल , खंड प्रचार प्रमुख नंदलाल सोनी , पत्रक प्रमुख: सुनील वर्मा , नगर विस्तारक: राहुल,बैठक के अंत में वक्ताओं ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने सामाजिक एकता की दिशा में कार्य करने की शपथ ली।

Comments