रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

मोहल्ले में पुलिस बल तैनात, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के पूरे देवी रामलीला मैदान मोहल्ले में रविवार को रास्ते के पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से सात लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। हालत गंभीर होने पर अजमेर और प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अजमेर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कई बार तहसील और पुलिस तक पहुंचा, लेकिन समाधान नहीं निकला। रविवार को कहासुनी के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष से अजमेर, शेर बहादुर, मंजू सोनी और कमला घायल हुए। दूसरे पक्ष से सौरभ, प्रदीप और संतोष को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
एक पक्ष से शेर बहादुर, अमरेश, अवधेश, अजमेर, मंजू, सुनील और अनिल नामजद किए गए हैं। दूसरे पक्ष से संतोष वर्मा, नीरज, धीरज, सौरभ और प्रदीप समेत अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ले में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें