नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
घाटमपुर। घाटमपुर रेलवे स्टेशन के पास स्योदी ललईपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई,,यह घटना राहगीरों द्रारा पुलिस को सूचना दी,, मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक युवक की शिनाख्त के लिए काफी देर तक प्रयास किया, आपको बताते चलें कि सोमवार को घाटमपुर हमीरपुर रोड कि मी नंबर 1090/17/18 पर एएसआई आरपीएफ, राजकुमार और हेड कांस्टेबल विष्णु कान्त आरपीएफ द्रारा घटना स्थल पर पहुंच कर सिविल पुलिस के साथ मौका मुआयना कर डेड बॉडी की जामा तलाशी ली,तो डेड बॉडी के बग़ल में एक पुराना सेमसंग मोबाइल के अलावा कोई रेल टिकट पहचान पत्र आदि कुछ बरामद नहीं हुआ।
कस्बा घाटमपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा फ़ोन के जरिए परिजन रामबालक मोबाइल नंबर 9198674116 पर सूचना दी गई, तों रामबालक मय परिवारीजन घटना स्थल पर आकर म्रतक को अपने लड़के हिमांशु पुत्र रामबालक उम्र20, वर्ष निवासी हथेरूआ थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर के रूप में शिनाख्त किया,बाद सिविल पुलिस द्रारा मौके की कार्रवाई शुरू कर डैड बाडी को वास्ते पोस्टमार्टम हेतु अपने साथ ले गए।

Comments