दिल्ली में खुले गड्ढे और नाले बन रहे मौत का सबब सुरक्षा मानकों की हो रही अनदेखी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली में प्रशासनिक लापरवाही के कारण खुले गड्ढों और सीवर में गिरने से मौत का सिलसिला जारी है।हल ही में जनकपुरी में एक बाइक सवार और रोहिणी के बेगमपुर में एक मजदूर की सीवर में गिरने से मौत हुई ये घटनाएं 2026 की शुरुआत में ही सामने आई है, जो सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करतीं हैं। इस के बावजूद भी राजधानी में बिना सुरक्षा के सड़कों पर खुलाई चालु है।आप इस तस्वीर में देख सकते हैं की कीस तरह से बीना कोई बोर्ड के गड्ढे खुला हुआ है।ए नजारा है रानी झांसी रोड के कसरपुरा ईदगाह की जो मैन रोड किनारे ईदगाह की जर्जर दीवार है,वही पर एक बड़ा गड्ढा खोद कर क्षोढ रख है,जो कभी भी बडे हादसे का शिकार हो सकते हैं।
 
वहीं इस ईदगाह की दिवार इतनी जर्जर हो चुका है की रोड के तरफ झुकी हुई है,वे कभी भी गिर सकती है, और कोई घटना में तब्दील हो सकता है।इसी रोड से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली,सदर बाजार, करोलबाग झंडेवालान मंदिर, तथा अन्य स्थानों पर जाने के लिए काफी संख्या में लोग इन्हीं रास्ते से सफर करते हैं। बावजूद भी कोई संबंधित विभाग और नहीं ईदगाह के जिम्मेदार व्यक्ति इस पर ध्यान देने कि जहमत उठाते हैं।
 
आ फिर एक बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। जबकि मौत के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली में भवन और अन्य निर्माण कार्य करते समय अपने कर्मचारियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नींव की खुदाई और निर्माण गतिविधियों के दौरान मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित सुरक्षा उपायों से किसी भी प्रकार की कमी को गंभीरता से लिया जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग के निर्देश के बाद भी बिना सुरक्षा घेरे की खुला पड़ा गड्ढा मौत को दावत दे रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें