चंडीगढ़ में पूर्व प्रधान की बहू की निर्मम हत्या, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

अकेली पाकर पड़ोसी युवक ने किया हमला, धारदार हथियार और हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पूर्व प्रधान श्रीपाल पासी की बहू की दो दिन पहले चंडीगढ़ में निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार को जैसे ही मृतका का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।मृतका के ससुर श्रीपाल पासी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कुलदीप सेना में तैनात है, छोटा बेटा संदीप गांव में रहता है, जबकि मंझला बेटा प्रदीप चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहकर काम करता था।
 
घटना के समय प्रदीप काम पर गया हुआ था और दोनों बच्चे स्कूल में थे। घर पर सीमा (35) अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार और हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 
सूचना मिलते ही पति प्रदीप घर पहुंचा। खून से लथपथ पत्नी को देख वह स्तब्ध रह गया। मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। सोमवार को जब शव मुबारकपुर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें