राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्या के निधन पर शोक जताया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। डी0 ए0 वी 0कालीचन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की पूर्व उपाध्यक्ष एवं आर्य पुत्री इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या डाक्टर मिथलेश भदौरिया का 15 फरवरी को हुए आक्समिक निधन हो गया।
 
उनको श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की गई ,इस दौरान परिषद के प्रांतीय संयोजक डा सुरेश चंद्र रस्तोगी , प्रांतीय महा मंत्री डाक्टर मनोज कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष डाक्टर संदीप इंदवार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डाक्टर रण विजय यादव , सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्या डाक्टर चन्द्रा मिश्रा, गुलाब राय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 एस0 पी 0पांडेय, डी0 ए0 वी 0कालीचरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय यादव ।
 
परिषद के जिला अध्यक्ष डा लाखन सिंह यादव, जिला मंत्री डाक्टर अजीत सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष चमन जहां , सैयद जाकिर अली , जिला संगठन मंत्री विवेक मोहन सिंह, परमेश्वर दयाल , तुलसी दास किला चंद इंटर कॉलेज फतेहगंज के प्रधानाचार्य डॉ एस 0पी 0सक्सेना ,भारत सेवक समाज इण्टर कालेज राजौरी नवादा के प्रधानाचार्य डाॅक्टर के एस मिश्रा , आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज गोपालपुर अजीजपुर के प्रधानाचार्य सत्यवीर आर्य तथा आयोजक विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार वर्मा , लता सत्यपाल ,हेमलता शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना कर उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें