भाजपा एमआईएम को रोकने को सपा अल्पसंख्यक सभा लगाएगी जागरूकता चौपाल

एसआईआर में पूरी मुस्तैदी से फार्म 6 भरवा रहे एवं फार्म 7 पर काम कर रहे अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी - अरमान ख़ान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा कानपुर महानगर की मासिक बैठक रविवार को ग्वालटोली में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अरमान खान द्वारा की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अरमान खान ने बताया कि अभी तक समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर एवं अल्पसंख्यक सभा ने एस आई आर को लेकर पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्य किए हैं।
 
एवं अभी भी एसआईआर में फॉर्म 6 भरवाने का  कार्य किया जा रहा है तथा फार्म 7 पर भी ध्यान दिया जा रहा है और इस समय में भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई पार्टी एमआईएम को रोकने के लिए अल्पसंख्यक सभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर  जागरूकता फैलाएगी अरमान खान ने कहा कि एमआईएम के नेता जज्बाती एवं कम्युनल बयान देकर समाज में दरार पैदा करने का कार्य करते हैं जो कि सीधा-सीधा भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर काम है हमें इनसे सतर्क रहने का कार्य करना है एवं अखिलेश यादव  को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरमान खान महानगर अध्यक्ष,हाजी सलमान हाशमी महासचिव,इम्तियाज मदनी उपाध्यक्ष,रफ़ीक़ अंसारी उपाध्यक्ष,नियाज़ उस्मानी कोषाध्यक्ष,नसीम रज़ा,आक़िल गुड्डू महानगर सचिव,मोहसिन सिद्दीकी महानगर सचिव,मोहम्मद वारिस महानगर सचिव,महताब अहमद महानगर सचिव,हाजी सलीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें