टीएलएम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आकांक्षी ब्लॉक परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड खेसरहा के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों/ शिक्षिकाओं, एकेडमिक संसाधन व्यक्ति एवं राज्य संसाधन समूह हेतु शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं बाल-केंद्रित बनाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा गतिविधि आधारित शिक्षण, स्थानीय संसाधनों से टीएलएम निर्माण, भाषा एवं गणित विषय में नवाचार तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागी शिक्षकों को समूहों में विभाजित कर स्वयं टीएलएम तैयार करने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान शिक्षकों ने चार्ट, फ्लैश कार्ड, मॉडल आदि बनाकर अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कक्षा शिक्षण में नई ऊर्जा एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने भी विद्यालय स्तर पर सीखी गई विधियों को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Comments