मंडलीय खेल में जीत के बाद प्राप्त ट्राफी को बीएसए को सौंपा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार को मंडलीय खेल में प्राप्त ट्राफी को सौंपते जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय
सिद्धार्थनगर। बस्ती स्थित शहीद सत्यवान स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में 11 एवं 12 फरवरी को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक)बस्ती मंडल, बस्ती द्वारा आयोजित 30 वां मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह 2025 - 26 में जनपद बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सिद्धार्थनगर के 416 खिलाड़ी छात्र - छात्राओं एवं टीम प्रभारियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर सिद्धार्थनगर जनपद को आल ओवर चैम्पियनशिप द्वितीय स्थान दिलाकर ट्राफी हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया।
खेल समापन के वापसी पर सोमवार को जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में मण्डल से प्राप्त ट्राफी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार को प्रदान कर समस्त टीमों की प्रतिभागिता व जीत के स्थिति से अवगत कराया। जिला व्यायाम शिक्षक ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वही बच्चे प्रतिभाग करेंगे जो मंडल में प्रथम स्थान प्राथमिक व जूनियर स्तर बालक, बालिका वर्ग में हासिल किये है। बीएसए ने खेल प्रदर्शन के इस उपलब्धि पर सभी की सराहना की, इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय, जिला समन्वयक रितेश श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, करुणा पति त्रिपाठी, एसआरजी अपूर्व श्रीवास्तव, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्त, अनिल कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments