नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आगामी त्यौहारों को लेकर थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
शुकुल बाजार में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, रमजान–मोहर्रम व होली पर सौहार्द बनाए रखने की अपील
शुकुल बाजार, अमेठी। आगामी त्यौहारों रमजान, मोहर्रम एवं होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर शुकुल बाजार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा एवं नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने संयुक्त रूप से की।बैठक में जनप्रतिनिधियों, हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है।
बैठक के दौरान साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक एवं अफवाहों से बचने के उपाय बताए गए।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Comments