नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
राष्ट्रीय पटल पर चमका अनपरा भारतीय विद्युत स्टेशन 2026 में मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार
अनपरा तापीय परियोजना को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार रायपुर में केंद्र सरकार ने किया सम्मानित
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
अनपरा/ सोनभद्र -
सोनभद्र जनपद स्थित 2630 मेगावाट क्षमता की अनपरा तापीय विद्युत परियोजना ने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बेहतर संचालन, दक्षता और अटूट विश्वसनीयता के लिए केंद्र सरकार ने इस परियोजना को सम्मानित किया है। इस बड़ी उपलब्धि से समूचे ऊर्जांचल के बिजली कर्मियों और अभियंताओं में उत्सव जैसा माहौल है।

Read More राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलियह प्रतिष्ठित सम्मान छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित भारतीय विद्युत स्टेशन 2026 संचालन एवं अनुरक्षण सम्मेलन के दौरान दिया गया। 13 से 15 फरवरी तक चले इस सम्मेलन में देश भर के कई राज्यों की विद्युत उत्पादन कंपनियों ने भाग लिया।

परियोजना की ओर से यह सम्मान केंद्र सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल एवं एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने प्रदान किया। अनपरा ने मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की इकाइयों को पछाड़ते हुए यह गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद परियोजना प्रमुख (CGM) इं. जे.पी. कटियार का भव्य स्वागत किया गया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमारी इकाइयां पुरानी जरूर हैं, लेकिन टीम की मेहनत से हमने कम लागत और न्यूनतम तेल खपत के साथ पिछले 5 वर्षों का सर्वाधिक पीएलएफ (PLF) हासिल किया है।
यह जीत निगम प्रबंधन के मार्गदर्शन और हर एक कर्मचारी के पसीने की सफलता है। परियोजना ने UPERC (उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग) द्वारा निर्धारित कड़े मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया सहायक संयंत्र खपत (APC) मानक से काफी कम। विशिष्ट तेल खपत न्यूनतम स्तर पर रिकॉर्ड की गई। बेहतर अनुरक्षण मशीनों के उच्च गुणवत्ता वाले रखरखाव (Maintenance) के कारण ब्रेकडाउन में कमी आई।
सीजीएम ने विशेष रूप से महाप्रबंधक इं. दूधनाथ, इं. निखिल चतुर्वेदी, इं. प्रशांत त्रिपाठी और इं. राजीव कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनपरा ब एवं द ताप विद्युत गृह की इकाइयों ने जो मानक स्थापित किए हैं, उन्हें भविष्य में भी बरकरार रखना हमारी प्राथमिकता होगी।
इस दौरान इं. कर्मेंद्र सिंह, इं. वी.के. दिनकर, इं. महेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, इंद्र कुमार सिंह, बृज बिहारी यादव, राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी इस गौरवमयी पल के साक्षी बने। खबर का सार (At a Glance) क्षमता 2630 मेगावाट (सोनभद्र)।उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार। रिकॉर्ड 5 वर्षों में सर्वाधिक बिजली उत्पादन (PLF)। मुख्य उपस्थिति इं. जे.पी. कटियार (CGM) एवं वरिष्ठ महाप्रबंधकगण।


Comments