छिवकी स्थित गदा माधव मंदिर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी ,प्रयागराज- सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के सौजन्य से रविवार को छिवकी नैनी स्थित - गदा माधव मंदिर पर कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा मंदिर में चारो तरफ़ गंदगी का अंबार देखकर बड़ा दुख हुआ, कि क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के द्वारा मंदिर की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
 
संस्था सचिव कुंवर जी तिवारी एवं मंदिर की देखरेख करने वाले भरत भूषण तिवारी ने कहा कि गधा माधव मंदिर पुराणों में वर्णित है एवं प्रत्येक वर्ष बारह माधव परिक्रमा के तहत इनकी संत महात्माओं एवं नागरिकों के द्वारा इनकी परिक्रमा की जाती है। लेकिन तब पर भी सरकार, शासन व प्रशासन के द्वारा इस मंदिर को उपेक्षित एवं अनदेखा किया गया है। जहां पर न नगर निगम के द्वारा स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता है, ना ही क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के द्वारा मंदिर के जीर्णोद्वार हेतु संज्ञान लिया गया। 
 
क्षेत्रीय नागरिक रवि सिंह  द्वारा कहा गया कि सनातन धर्म की पहचान प्राचीन मंदिरो पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे धार्मिक आस्थाओं पर कुठाराघात ना हो सके।कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा,धीरज यादव,महेश प्रसाद केसरवानी, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, डॉ.एस.बी.यादव, विकास मिश्रा,मुकेश कुमार पांडेय ,शशिकांत पांडेय ,नीरज पांडेय,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, इंदु ठाकुर, अभय पाल, धीरज रजवानी, अंशु तिवारी, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें