नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
युवा वर्ग धूम्रपान का सेवन न करे: डॉ. अलताफ अहमद
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के अरैल चौराहा स्थित जहांगीर अस्पताल के निर्देशक डॉ. अलताफ अहमद ने युवाओं को धूम्रपान के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि युवा वर्ग को धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि धूम्रपान से कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।डॉ. अलताफ अहमद ने इस विषय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान शुरू किया है।
उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति का मुंह ठीक से नहीं खुल पा रहा है। डॉक्टर के अनुसार, यह समस्या गुटखा और तंबाकू के सेवन के कारण उत्पन्न हुई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तेजी से नशे की चपेट में आ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।डॉ. अलताफ अहमद ने स्पष्ट रूप से कहा कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है।

Comments