हज यात्रा 2026 सोनभद्र के 27 जायरीनों का टीकाकरण और प्रशिक्षण शिविर संपन्न

यात्रियों को हज के अरकान (नियमों), यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सऊदी अरब में रहने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी-नज्म अली

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र -

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के तत्वावधान में वर्ष 2026 की पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले जनपद सोनभद्र के जायरीनों के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ओबरा स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित इस कैंप में जिले के सभी 27 चयनित हज यात्रियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सोनभद्र के निर्देशन में आयोजित इस कैंप का नेतृत्व प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र ओबरा, डॉ. आलोक सहाय ने किया। चिकित्सा टीम द्वारा सभी 27 जायरीनों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अनिवार्य टीकाकरण (Vaccination) संपन्न हुआ।

जायरीनों के ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर की जांच की गई। मेडिकल स्क्रीनिंग के पश्चात सभी यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किए गए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा की चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स आकांक्षा, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मो. नसीम शाह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन से सीमा (H.V.) ने अपनी सेवाएं दीं। टीकाकरण के साथ-साथ जायरीनों को यात्रा की बारीकियों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित हुआ। हज प्रशिक्षक नज्म अली ने उपस्थित यात्रियों को हज के अरकान (नियमों), यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सऊदी अरब में रहने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दुर्घटना में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत Read More दुर्घटना में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था ओबरा जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद असलम और इंतजामिया कमेटी के सचिव राज अली अंसारी के देखरेख में सुनिश्चित की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वहीदी, नायाब सदर मोहम्मद अली, उप सचिव अली शेर अहमद, मोहम्मद फिरोज, रियाज सहित अन्य स्थानीय नागरिक और हज यात्री उपस्थित रहे।

सीआईएसएफ  इकाई द्वारा  किया गया आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ Read More सीआईएसएफ इकाई द्वारा किया गया आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें