नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वाइब्रेंट इंटरनेशनल एकेडमी मड़वानगर में आयोजित हुआ भव्य वार्षिक उत्सव कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया
बस्ती। बस्ती जिले के वाइब्रेंट इंटरनेशनल एकेडमी मड़वानगर बस्ती के प्रांगण में 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती अनूप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दिलीप कुमार पाण्डेय सम्मिलित हुए l
विद्यालय के संस्थापक राम प्रकाश पाण्डेय विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अतिथिगण अभिभावक गण सभी अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता व सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यार्पण एवं गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुआ विद्यालय के प्यारे बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नारी शक्ति, भारत स्वच्छता अभियान, झांसी की रानी के जीवन पर आधारित नाटक, मोबाइल के दुष्परिणाम एवं अनेक देश भक्ति तथा भक्ति गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति के द्वारा उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा किया l
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारत सरकार के नई शिक्षा नीति, प्रेरणा पोर्टल, शिक्षा का अधिकार आदि मुद्दों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ एवं प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों अभिभावकों एवं मीडिया कर्मियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यालय के प्रति सदैव अपना आशीर्वाद ज्ञापित करने की अपील की उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो गया है आप सभी अपने नौनिहालों को गुणवत्ता को शिक्षा दिलाने हेतु हमारे विद्यालय में शीघ्र प्रवेश दिलाए और बच्चों के सकारात्मक ज्ञान में वृद्धि की तरफ अग्रसर करें हमारी संस्था आपके बच्चों का सर्वांगीण विकास करेगी l

Comments