मंडलायुक्त का सोनभद्र दौरा कलेक्ट्रेट और तहसील का औचक निरीक्षण, लंबित मुकदमों पर जताई नाराजगी

प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही एवं जनसेवा-मण्डलायुक्त मीरजापुर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को जनपद सोनभद्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील रॉबर्ट्सगंज, कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों और नगर पंचायत चुर्क-गुरमा का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा। मंडलायुक्त ने स्पष्ट लहजे में कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता, समयबद्धता और जनसेवा होनी चाहिए।

तहसील परिसर के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी (SDM) सदर को निर्देशित किया कि।परिसर में रखी निष्प्रयोज्य (बेकार) सामग्रियों की तत्काल नीलामी कराकर स्थान रिक्त किया जाए। न्यायालयों में लंबित मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा हो ताकि जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े। अभिलेखागार (Record Room) की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त और अपडेट रखा जाए। नगर पंचायत के निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी (EO) को कड़े निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि नागरिक सुविधाओं में कोई कमी न आए।

श्रमिक के मौत पर मिला 12 लाख रुपए का चेक Read More श्रमिक के मौत पर मिला 12 लाख रुपए का चेक

नालियों की नियमित सफाई और प्रभावी कूड़ा प्रबंधन सुनिश्चित हो। कर संग्रहण (Tax Collection) के लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए और राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाई जाए। पेयजल की निर्बाध आपूर्ति नगरवासियों को सुनिश्चित कराई जाए। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के शिकायत कक्ष, जिला आपदा प्रबंधन कक्ष, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कक्ष और रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से खतौनी संख्या 1359, 60, 61 एवं 62 का सूक्ष्म अवलोकन किया और अभिलेखों को अद्यतन (Update) करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की उपस्थिति में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई।

चोरी की वारदात से दहशत, लाखों के आभूषण व नगदी पार Read More चोरी की वारदात से दहशत, लाखों के आभूषण व नगदी पार

मंडलायुक्त ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए अपर जिलाधिकारी (ADM) को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तहसील के मुकदमों की मासिक समीक्षा करने का आदेश दिया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों का भुगतान और GPF पासबुक से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण बिना किसी विलंब के किया जाए। कार्यालयों में कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, एडीएम (न्यायिक) रमेश चन्द्र, एडीएम (नमामि गंगे) रोहित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, और एसडीएम मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सोनभद्र: मॉल में पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मौके से फरार Read More सोनभद्र: मॉल में पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मौके से फरार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें