संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, बस्ती में भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: बस्ती में भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितकार्यकर्ता निर्माण ही संगठन की शक्ति: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करेगा

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बस्ती में प्रारंभ किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को भाजपा कार्यालय सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर तीन दिवसीय, जिला स्तर पर दो दिवसीय, मंडल स्तर पर 24 घंटे तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।
 
कार्यशाला में पार्टी के जिला प्रभारी डा. समीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला का संचालन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक प्रत्युष सिंह ने किया। पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन की जड़ें और अधिक सुदृढ़ हों।
 
डा. समीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताया।
 
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन ‘एक देश, एक विधान’ का संदेश देता है, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद राजनीति को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति से जोड़ता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित, कार्यकर्ता आधारित और विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है।
 
श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपने आचरण में उतारते हुए संगठन एवं राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ें।कार्यशाला में जिले में निवास करने वाले प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारी, जिला एवं मंडल प्रशिक्षण टोली, मण्डल प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, प्रदेश एवं जिला, सहकारी संघ एवं बैंक के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें