हाईस्कूल में दूसरे की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गए जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षा केंद्र बजरंग इंटर मीडिएट कालेज भदरी मे हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में सत्यम सोनकर पुत्र हरकेश सोनकर के स्थान पर दूसरा परीक्षार्थी बनाकर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई को चेकिंग करने आए सचल दल ने शक होने पर दबोच लिया।
 
अपना नाम पता सही न बताने पर पकड़े जाने पर वह हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया।इस संबंध में वादी केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर कुंडा कोतवाली में धारा 319(2)/337/61(2) बीएनएस व 7/8,13(3)/13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) के अंतर्गत 2 नामजद का अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त जय प्रकाश मिश्रा पुत्र नाना बाबू मिश्रा निवासी ग्राम शहजादपुर थाना कोखराज जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें