घाटमपुर के मुख्य चौराहे के पास एक महिला का शव मिला 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

घाटमपुर। घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली,, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह घटना कस्बे के मुख्य चौराहे के पास हुईं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने महिला को अचेत देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, और महिला को अस्पताल पहुंचाया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर के डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताईं जा रही है, कस्बा चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को फिलहाल पहचान और पोस्टमार्टम के लिए घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है ,, स्थानीय लोगों के अनुसार यह महिला चौराहे के आस पास भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करतीं थी,, पुलिस अब महिला की पहचान करने और मामले में आगे-की कानूनी कार्रवाई करने में जुटीं हुईं है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें