नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
रेलवे ट्रैक पर वृद्ध का शव मिला
जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्टनैनी,प्रयागराज।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के गलुवाबाद रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम को एक वृद्ध का शव पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को तकरीबन 5:00 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के गलुवाबाद रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव पाया गया। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान मोहम्मद रजा सिद्दीकी (70) वर्षीय पुत्र स्वर्गीय हिदायत उल्ला निवासी कपटुहा करछना के रूप में की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एक बातचीत के दौरान औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल ने बताया, कि परिजनों के अनुसार मृतक रविवार की शाम को तकरीबन 3:00 बजे घर से निकले थे, वह मानसिक रूप से कमजोर थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।

Comments