फर्जी दरोगा भर्ती व ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर ठगता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इस पूछताछ के दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनके संबंध में जानकारी एकत्र कर अग्रिम विधिक कार्रवाई

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। थाना अनवरगंज पुलिस ने आज एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है जो पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर व ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों को ठगता था। भर्ती के नाम पर वाकायदा होटल किराये पर लेकर एक्जाम कराए जाते थे।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को 17.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति फर्जी दरोगा बनकर तथा फर्जी वाहन पर नंबर प्लेट बदलकर घूम रहा है। इस सूचना पर तत्काल अनवरगंज पुलिस सक्रिय हुई और चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की पूर्ण वर्दी पहन रखी थी। उससे विस्तृत पूछताछ की गई तथा वाहन की तलाशी ली गई।
 
पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त जनपद उन्नाव का रहने वाला है और फर्जी उप निरीक्षक बनकर लोगों को भ्रमित कर रहा था।अभियुक्त के पास से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, सीबीआई के विभिन्न अधिकारियों के फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त एक पिस्टल बरामद हुई, जो टॉय पिस्टल है, किंतु देखने में बिल्कुल असली पिस्टल जैसी प्रतीत होती है। साथ ही कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रमुख सचिव के लेटरहेड के कुछ कागजात भी अभियुक्त के पास से बरामद हुए हैं। विस्तृत पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देने के लिए विभिन्न कॉलेजों को किराये पर लेता था। इसी प्रकार कुछ होटलों के कमरे किराये पर लेकर वहां परीक्षा एवं इंटरव्यू आयोजित करता था तथा लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठता था।
 
इस पूछताछ के दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनके संबंध में जानकारी एकत्र कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित कुछ लेटर भी अभियुक्त के पास से बरामद हुए हैं, जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। सभी तथ्यों को संकलित किया जा रहा है। जो भी पीड़ित व्यक्ति सामने आएंगे, उनके आवेदन प्राप्त कर उनके आधार पर भी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वर्दी के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह वर्दी स्वयं सिलवाई थी और किसी टेलर से सिलवाकर पहनकर घूम रहा था। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें