राजनीति
नैनी पुलिस ने 65 पुड़िया स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेरकर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके बाएं हाथ में रखी काली पन्नी से 65 पुड़िया स्मैक बरामद
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्टनैनी, प्रयागराज।
बुधवार को गश्त के दौरान नैनी पुलिस ने एक युवक को 65 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।युवक को चकबबुरा अलीमाबाद तालाब के समीप से पकड़ कर उसके कब्जे से स्मैक का कुल वजन 45.32 ग्राम बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक भारतीया (35) पुत्र बसंत लाल, निवासी शाहजी का पुरा, नैनी के रूप में हुई है।नैनी पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सोहराब अहमद, अमित कुमार और मनोज सिंह गश्त पर थे।उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जल्दबाजी में उसकी बाइक बंद हो गई, जिसके बाद वह वाहन छोड़कर काजीपुर की तरफ पैदल भागने लगा ।
पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेरकर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके बाएं हाथ में रखी काली पन्नी से 65 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। इसके अलावा 520 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई। दीपक भारतीया के खिलाफ नैनी कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।आरोपी के पास से बरामद काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP70HK6596) की भी जांच की गई।
उपनिरीक्षक अमित कुमार द्वारा ई-चालान एप पर वाहन की जानकारी चेक करने पर वाहन स्वामी का नाम मुकेश पुत्र विद्यानंद निवासी चक भटारी, कॉटन मिल, नैनी पाया गया। दीपक भारतीया ने बताया कि वह बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, जेल रोड के पीछे की गली में एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदता था।नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि स्मैक बेचने के आरोप में एक युवक को 65 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है।

Comments