जनपद पुलिस व चाइल्ड लाइन की तत्परता से 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिवार से मिलाया, निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने किया पुलिस सहित चाइल्ड लाइन टीम की प्रशंसा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 गुरुवार को थाना ए.एच.टी. जनपद सोनभद्र को सूचना प्राप्त हुई कि एक लगभग 03 वर्षीय बालिका पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास अकेली भटकती हुई मिली है। सूचना प्राप्त होते ही थाना ए.एच.टी. की टीम एवं चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्यों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। 

 टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ एवं आवश्यक खोजबीन की गई। सतत प्रयासों के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त बालिका मूल रूप से अनपरा क्षेत्र की निवासिनी है तथा अपनी बुआ के साथ चुर्क आई हुई थी। प्रातःकाल खेलते-खेलते वह अनजाने में घर से दूर निकल गई थी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस एवं चाइल्ड लाइन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों की तरह बजट मे पत्रकारों के लिये भी हो प्रावधान, भेजा ज्ञापन Read More लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों की तरह बजट मे पत्रकारों के लिये भी हो प्रावधान, भेजा ज्ञापन

 प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी. माधव सिंह ने बताया कि यदि किसी को कोई लापता/गुमशुदा/भटका हुआ बालक या बालिका मिले तो तत्काल थाना ए.एच.टी. के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454404294 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी मासूम को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

महिला सुरक्षा पर सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार छेड़खानी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More महिला सुरक्षा पर सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार छेड़खानी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बरामदगी/सहयोग करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक, थाना ए.एच.टी. माधव सिंह, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव थाना ए.एच.टी., महिला आरक्षी साक्षी त्रिपाठी थाना ए.एच.टी, चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि रवि यादव , चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि सुधा शामिल रहीं। जनपद पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी निरोधक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता सतत जारी है।

ओबरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला कातिल Read More ओबरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला कातिल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार