नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
माधव ज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ
नैनी, प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी प्रयागराज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के संयोजन में प्रारंभ हुआ l कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक, सह क्षेत्र संयोजक, प्रांत संयोजक, नगरीय एवं ग्रामीण तथा सह प्रांत संयोजक नगरीय एवं ग्रामीण सहित 13 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं l
विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन अखिल भारतीय सह संगीत संयोजक एवं सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश डॉक्टर राम मनोहर एवं अखिल भारतीय संगीत संयोजक एवं देश के सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक विनोद कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया lकार्यशाला का प्रथम दिन परिचयात्मक बैठक एवं आवश्यक दिशा निर्देशों का रहा l
औपचारिक रूप से द्वितीय दिवस में उद्घाटन के साथ-साथ प्रथम सत्र में वंदना सत्र में होने वाले प्रातः स्मरण एवं एकात्मता स्तोत्र के शुद्ध उच्चारण का अभ्यास डॉ राम मनोहर ने तत्पश्चात अखिल भारतीय स्तर पर चयनित "भारत की पावन माटी का तिलक लगाते हैं" (प्राथमिक), "राष्ट्र सेवा हित समर्पित हम करें सर्वस्व अर्पण" (माध्यमिक) एवं "वंदे भारतम वंदे भारतम सर्वे भवंतु सुखिनः" (संस्कृत) के गीतों का विनोद कुमार द्विवेदी ने स्वरों एवं तालों का महत्व समझाते हुए सभी प्रतिभागियों को अभ्यास कराया।कार्यशाला में आए हुए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने एवं परिचय तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने किया l

Comments