पीड़ित कई माह से लग रहा न्याय की गुहार,किसी  ने नहीं सुनी फ़रियाद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी-  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार भू माफिया पर शिकंजा कसने के बड़े-बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं लेकिन जिला खीरी की स्थिति ठीक इसके विपरीत है जहां अपराधी और भू माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि जिसके चलते आए दिन गरीब लाचार लोगों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। और जिम्मेदार माफियाओं के हाथों की कठपुतली बने दिखाई पड़ रहे हैं। हालत यह है की कब जीवित आदमी को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम करवा कर कब्जा कर लिया जाए कहा नहीं जा सकता।
 
ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला जिला खीरी की तहसील गोला के ग्राम हरदुआ परगना कुकरा के रहने वाले हरी राम पुत्र रजई ने अपनी आपबीती तहसीलदार और आई जी आर एस पोर्टल पर व्यक्त करते हुए शिकायत की है की दबंग भूमि माफियाओं  ने ग्राम प्रधान और राजस्व अधिकारियों से मिली भगत करके मेरी भूमि पर कब्जा ही नहीं बल्कि दस्तावेजों में मुझे मृतक दिखाकर लाखों की जमीन अपने नाम वरासत करा लिया है ।जब इसकी शिकायत मेरे द्वारा अधिकारियों से की गई तो मुझे जान से मारने की निरंतर धमकी दी जाती रही है ।
 
बताते चलें कि पीड़ित हरी राम पुत्र रजई ने बताया कि हरदुआ गांव निवासी पिंकी देवी पत्नी बिंदरपाल ने ग्राम प्रधान रामकिशुन और गवाह दर्शन जगन्नाथ तथा लेखपाल भूपेंद्र वर्मा की मदद से मुझे मृतक दिखाकर सारी जमीन अपने नाम करवा ली है ।उक्त आरोपी गण काफी हैकड़ व दबंग लोग हैं जो अपने  रसूख के दम पर सिस्टम पर पूरी मजबूत पकड़ बनाए हैं और मुझे मार डालने की लगातार धमकी दे रहे हैं।
 
पिंकी देवी के पति बिंदर पाल का एलानिया कहना है कि कागजों में तुमको मार ही डाला है और अब जान से मार देंगे पीड़ित लगातार अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहा है लेकिन कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है ।अब देखना है कि क्या  दबंग आरोपी भू माफिया व भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा। इस संबंध में तहसीलदार गोला भीमचन्द ने बताया कि उपरोक्त मामले में जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाई जाने वाले कर्मचारियों और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा साथ ही  वरासत  आदेश निरस्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार