बटुकों के अपमान पर बीजेपी में ही रार! डिप्टी CM ने किया सम्मान तो अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने कसा तंज सीएम और डिप्टी सीएम के बयान में फर्क भाजपा विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

प्रयागराज में बटुकों के अपमान और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर अब भारतीय जनता पार्टी के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। एक ओर योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया, वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बटुकों की शिखा पकड़ने की घटना को “महापाप” बताया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

“भूतपूर्व मुख्यमंत्री को अस्वीकारते हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री को नहीं मानते हैं, उप होकर भी अपना राग अलापते हैं, मंत्रालय की ज़िम्मेदारियों से भागते हैं, लगता है वो जानेवाले हैं ये जानते हैं!”

अखिलेश के इस बयान को भाजपा के अंदरूनी मतभेद पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

बस्ती मे आये दिन मिल रही हैं लाशें,आज हरैया में पेड़ से लटकी मिली लाश Read More बस्ती मे आये दिन मिल रही हैं लाशें,आज हरैया में पेड़ से लटकी मिली लाश

सीएम और डिप्टी सीएम के बयान में फर्क

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता और कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को नियमों के तहत बताया।

खुले और असुरक्षित गडढ़ों के चलते मौतों पर राज्यसभा सांसद संसद में सरकार को घेरा Read More खुले और असुरक्षित गडढ़ों के चलते मौतों पर राज्यसभा सांसद संसद में सरकार को घेरा

इसके उलट डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बटुकों की शिखा पकड़ना धार्मिक आस्था का अपमान है और ऐसा करने वालों को पाप लगेगा। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा खलिहान और गड्ढे की जमीनपर भू माफियाका कब्जा तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम Read More सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा खलिहान और गड्ढे की जमीनपर भू माफियाका कब्जा तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम

भाजपा विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि शंकराचार्य और बटुकों के साथ हुई घटना के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी विपक्ष के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

101 बटुकों का किया सम्मान

19 फरवरी को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर 101 बटुक पहुंचे। इस दौरान पाठक ने बटुकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, तिलक लगाया और उनकी शिखा का सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया।

मौनी अमावस्या पर क्या हुआ था?

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों के साथ स्नान के लिए जा रहे थे। प्रशासन ने उन्हें पालकी से जाने से रोका, जिस पर विवाद हो गया।
इस दौरान पुलिस और शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की हुई। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें पुलिसकर्मी बटुकों के साथ मारपीट करते नजर आए।

यह विवाद अब धार्मिक और राजनीतिक मुद्दा बन चुका है और इसे लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार