संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
भारत
स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरी, मजदूर घायल
सुल्तानपुर में हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
-शुक्रवार को एक स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
यह घटना नगर के सिरवारा रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई। कॉलेज की नाले से सटी बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।
घायल मजदूर की पहचान धम्मौर थाना क्षेत्र के धम्मौर गांव निवासी हरिलाल पुत्र झुरहु के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। हादसे के बाद मौके पर काम रोक दिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Comments