मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद,ओडीओपी उत्पाद भेंट कर दी शुभकामनाएं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी ने आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो० सुरेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह के शुभ अवसर पर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर नवदंपति को उपहार स्वरूप प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी)’ के अंतर्गत निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद भेंट किए। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना प्रदेश के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बनी है। यह योजना न केवल कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान कर रही है, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दे रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विवाह जैसे पावन अवसरों पर स्थानीय उत्पादों को उपहार स्वरूप प्रदान करना ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सुदृढ़ करता है तथा प्रदेश के हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका वैवाहिक जीवन प्रेम, सौहार्द, आपसी विश्वास एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार