त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट: बलिया में पीस कमेटी बैठक

शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने की। इसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
बैठक में शासन एवं न्यायालय द्वारा जारी शांति एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग के साथ-साथ दुकानदारों व नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।
 
प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अराजक तत्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार