आगे चल रहा सड़क मरम्मत कार्य पीछे उखड़ रही मरम्मत की गई सड़क की गिट्टिया

ठेकेदार व जेई की मिलीभगत से PWD के सड़क मरम्मत कार्य में चला रहा लूटमार का खेलघटिया सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, शिकायत करने की चल रही तैयारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कौड़ी कोल खुर्द से बेलवाजार , मुड़िला , मलिया चूहा , गोपियापार नगर मार्ग तक जाने वाली PWD की सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है जिसमें अभी तक लगभग आधा सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण हुआ है और लगभग आधा सड़क मरम्मत कार्य बाकी है । PWD ठेकेदार व जेई की मिलीभगत से ऐसे घटिया सामाग्री से PWD सड़क का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है जो पूरी तरह मानक विहीन है । आप सोच सकते हैं कि जब सड़क मरम्मत कार्य अभी पूर्ण नही हुआ है और पीछे मरम्मत की गई PWD सड़क की गिट्टिया उखड़ रही है तो वह सड़क कितने दिन चलेगी ?
 
ग्रामीणों के द्वारा मीडिया टीम को दी गई सूचना पर मीडिया टीम ने नवनिर्मित PWD सड़क के मरम्मत कार्य का धरातलीय पड़ताल किया तो पता चला कि आगे सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है और पीछे मरम्मत की गई सड़क की गिट्टिया उखड़ रही है । सड़क की गिट्टिया उखड़ने के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है और सड़क उखड़ खाबड़ हो गई है जगह जगह पर गढ्ढा है गढ्ढे को बिना बराबर किये मरम्मत कार्य कराया जा रहा है ।
 
ग्रामीणों ने बातचीत में बताया कि PWD सड़क मरम्मत कार्य में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है यदि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच की जांच तो PWD ठेकेदार व जेई पर गाज गिर सकती है और मरम्मत कार्य में बड़े पैमाने हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल सकती है । ग्रामीणों ने कहा कि यदि PWD सड़क मरम्मत कार्य में सुधार नहीं किया गया तो जल्द ही उच्च अधिकारियों से शिकायत होगी । अब देखना यह है भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हो पाती या लीपापोती करके मामले को रफा दफा कर दिया जायेगा ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें