दिल्ली के रोहिणी में खुले नाले में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

विभागीय लापरवाही पर नहीं लग रही अंकुश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रशासन की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं,हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिर कर एक शख्स की जान जाने का मामला अभी सुर्खियों में ही बना हुआ था कि ऐसी ही एक और घटना सामने आ गई , जहां राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 32 में काली मंदिर के पास खुले मैन होल में गिरने से 27 वर्षीय मजदूर बिरजू की मोत हों गई।
 
जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था।युबक की दर्दनाक मौत ने दिल्ली के प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां घटना केवल एक व्यक्ति की जान जाने की त्रासदी नहीं है, बल्कि राजधानी में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति और प्रशासन की लापरवाही का आईना भी है। बताया जा रहा है कि संबंधित इसके में लंबे समय से नाला खुला हुआ था।
 
जबकि समय समय पर दिल्ली में खुले नाले, और गड्ढे को लेकर समाचार की माध्यम से संबंधित विभाग को ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, इस के बावजूद भी विभाग निंद से नहीं जाग रही है। इसी साल 19, जनबरी से 10 परबरी के बीच दिल्ली और एनसीआर में खुले गड्ढे व नाले में गिर कर तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हैं, ताजा मामले में पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही के खुले गड्ढे में गिर कर 70 वर्षीय महिला बबली घायल हो गई।
 
जब तक लापरवाही पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तब तक ऐसी घटनाएं दोहराती रहेगी। और आम नागरिकों की यूं ही जोखिम में पड़ी रहेगी।यह हादसा प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि विकास के दावों के साथ साथ नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्दन झेलना पड़े।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार