संबंधित खबरें
बजट से प्रदेश के विकास का आधार होगा मजबूत:हेमन्त कुमार जयसवाल
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपना बजट पेश किया। यह प्रदेश के इतिहास का सबसे अच्छा बजट है। यह बातें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की उत्तर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत तैयारी का आधार पेश किया है।
बजट में नारी आरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेधावी को स्कूटी नामांकन की योजना। यह बेटी को स्वावलंबी बनाने की ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आईटी हब बनाने के लक्ष्य के साथ-साथ तकनीकी और शैक्षणिक जानकारियों को बढ़ावा दिया गया है।

Comments