नेपाल के  थापा  पहलवान ने पंजाब के विक्की पहलवान को दिखाया आसमान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। भनवापुर क्षेत्र के सोहना चौराहे पर गुरुवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का भव्य शुभारंभ हुआ। दंगल का उद्घाटन समाजसेवी इरफान मलिक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहले दिन आयोजित मुकाबलों में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
 
दंगल की पहली कुश्ती जम्मू-कश्मीर के गनी पहलवान और हरियाणा के सोनू पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला चलता रहा, लेकिन अंततः गनी पहलवान ने शानदार पटखनी देकर सोनू को पराजित कर जीत हासिल कर ली।
 
दूसरा मुकाबला नेपाल के थापा पहलवान और पंजाब के विक्की पहलवान के बीच हुआ, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचकारी रहा। दोनों पहलवानों ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन थापा पहलवान ने अपने शानदार धोबी पाट दांव का प्रदर्शन करते हुए विक्की पहलवान को चित्त कर दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
 
तीसरी कुश्ती अयोध्या के बाबा गौरीशंकर और राजस्थान के मनीष पहलवान के बीच खेली गई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लंबे संघर्ष के बाद बाबा गौरीशंकर ने दमदार पटखनी लगाकर मनीष पहलवान को पराजित कर जीत दर्ज की।
 
चौथा मुकाबला सहारनपुर के साहिल पहलवान और मेरठ के सोनू पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले में साहिल पहलवान ने बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए सोनू पहलवान को धूल चटा दी।
 
दंगल के दौरान पहलवानों के हैरतअंगेज दांव-पेच और रोमांचक मुकाबलों को देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दंगल आयोजक मनीष सिंह क्रांतिकारी, नसीम राईनी, कान्हा सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार