संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार
अधिवक्ता हत्या विरोध
शिव शंभु सिंह
खड्डा, कुशीनगर।
नवीन सत्र 2026 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील खड्डा, जनपद कुशीनगर (उ.प्र.) के अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में सोमवार 16 फरवरी 2026 को अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित किया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने शिवपुरी (करैरा) के अधिवक्ता संजय सक्सेना, रामपुर के अधिवक्ता फारुख तथा बाराबंकी के अधिवक्ता शुएब किदवई की निर्मम हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन घटनाओं से अधिवक्ता समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है और प्रदेश स्तर पर गहरा आक्रोश है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा द्वारा दिए गए आंदोलन के आह्वान के समर्थन में खड्डा बार एसोसिएशन ने एक दिवसीय सांकेतिक न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार का रवैया इसी प्रकार बना रहा तो राज्य अधिवक्ता समूह अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगा। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून व्यवस्था पर विश्वास बहाल हो सके।

Comments