शास्त्रीनगर–बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर 4-लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम

गंडक नदी पुल योजना इस पुल के निर्माण से बगहा, वाल्मीकिनगर, हरनाटांड़, सेमरा-चिउटाहा सहित उत्तर प्रदेश के खड्डा, छितौनी, पनियहवा, जटहा और बिहार प्रखंड के पिपरासी जैसे सीमावर्ती इलाकों के लोगों को...

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर।

बिहार विधान परिषद के 212वें सत्र में गंडक नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। माननीय सदस्य श्री मोंटू कुमार के तारांकित प्रश्न के उत्तर में पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित स्थल रतवल–धनहा के बीच पहले से एक पुल विद्यमान है, लेकिन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए एक नए 4-लेन पुल एवं उसके पहुंच पथ के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विभाग के अनुसार बिहार राज्य के बगहा-1 एनएच-727 के किमी 83.000 तथा उत्तर प्रदेश के पनियहवा (कुशीनगर) स्थित एनएच-727 के किमी 122.000 के बीच गंडक नदी पर यह 4-लेन पुल बनाने की योजना है। यह परियोजना शास्त्रीनगर–बेलवनिया मार्ग को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों के आवागमन को सुगम बनाएगी। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु आरओ, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पटना को भेज दिया गया है। योजना को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस पुल के निर्माण से बगहा, वाल्मीकिनगर, हरनाटांड़, सेमरा-चिउटाहा सहित उत्तर प्रदेश के खड्डा, छितौनी, पनियहवा, जटहा और बिहार प्रखंड के पिपरासी जैसे सीमावर्ती इलाकों के लोगों को जिला एवं अनुमंडल मुख्यालय से बेहतर संपर्क मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

फरार वारंटी के विरुद्ध इश्तिहार का तमिल Read More फरार वारंटी के विरुद्ध इश्तिहार का तमिल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें