अपनी जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर 14 फरवरी को पडरौना में, संगठन समीक्षा करेंगे डॉ. विलास खरात

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पडरौना, कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में 14 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10:30 बजे राज होटल, कसया रोड छावनी पडरौना में प्रशिक्षण शिविर एवं संगठन समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रसिद्ध बहुजन साहित्यकार माननीय डॉ. विलास खरात मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा संगठन की समीक्षा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में जिला, विधानसभा एवं सेक्टर कमेटी के पदाधिकारी सहित पार्टी के सभी समर्थक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों से निर्धारित तिथि और समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें