सुसज्जित रोशनी के बीच श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में राहुल मेले का शुभ उद्घाटन

उद्घाटन दरग़ारबंद जीपी की सभानेत्री माला सिन्हा ने किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि : गत 15 फरवरी को जिले के दुल्लभछड़ा के एचएस रोड पर रंग-बिरंगी रोशनी के बीच राहुल मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। फीता काटकर मेले का उद्घाटन दरग़ारबंद जीपी की सभानेत्री माला सिन्हा ने किया। इस अवसर पर दुल्लभछड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन भर, लालछड़ा जीपी अध्यक्ष संजय गोस्वामी, भेटारबंद जीपी अध्यक्ष बिमल नाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपन सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, दरग़ारबंद जीपी के सह-सभापति श्यामकुमार सिन्हा, मृणाल सिन्हा तथा मेला समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
 
मेले में दर्शकों के लिए ‘मथ का कुआँ’, झूला, ब्रेक डांस, मिकी माउस, जंपिंग सहित अनेक बच्चे के लिए रोमांचक और मनोरंजक राइड्स की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दुकानों से मेला परिसर सजा हुआ है। मेला समिति की ओर से दुकानदारों को अपने-अपने स्टॉल के सामने स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, चल रही माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि नियंत्रण रखने का निर्णय लिया गया है। मेले का समय प्रतिदिन शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। समिति के अध्यक्ष गौतम चाटार्जी सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने मेले में आने वाले दर्शकों से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें