संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
पड़रौना के गायत्री नगर वार्ड में सीसी रोड निर्माण का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी
पड़रौना नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद एवं नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के सतत प्रयासों से पड़रौना नगर के गायत्री नगर वार्ड अंतर्गत बलूचहां में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना अत्यंत आवश्यक है। सीसी रोड के निर्माण से जलभराव, कीचड़ एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी और लोगों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। यह परियोजना क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास को नई गति देगी।
स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर होते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, पारदर्शिता और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर रामरतन गुप्ता, कैलाश शर्मा, अवधेश चौरसिया, भोला मिश्रा, तुलसी शर्मा, रामदुलारे गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, संतोष शर्मा, राकेश गुप्ता, गुल्लू मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जनहित सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया

Comments