हजारीबाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने लगभग 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 फरवरी 2026 को आसूचना संकलन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिमरा रेस्ट हाउस के समीप पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
 
छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) श्री प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10,100 रुपये नकद बरामद किए गए।
 
गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह ईचाक क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और फिर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुड़िया बनाकर 300 से 500 रुपये में बेचता था। इस संबंध में सदर (बड़ा बाजार) थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 09.02.2026 को धारा 21(बी)/22(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
 
पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर सत्यापन के बाद उनके विरुद्ध भी अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त में मो एजाज, उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता मो उस्मान, पता यासिन गली, खिरागांव, थाना सदर (बड़ा बाजार), हजारीबाग शामिल है। इनका अपराधिक इतिहास सदर (बड़ा बाजार) थाना कांड संख्या 367/16 है।
 
वहीं जप्त सामग्री में  ब्राउन शुगर: 38.80 ग्राम, नकद राशि 10,100 रुपये शामिल है। छापामारी दल में  अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग, प्रशांत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) हजारीबाग, पुअनि पंकज कुमार, ओपी प्रभारी बड़ा बाजार, पुअनि गौतम उराव, बड़ा बाजार, थाना शस्त्र बल शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें