सोनभद्र: मॉल में पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

सोनभद्र।

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शॉपिंग मॉल उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक युवक की पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल की बताई जा रही है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी को देखते ही युवक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

गोरखपुर : खजनी बार एसोसिएशन चुनाव: एक वोट के रोमांचक मुकाबले में सत्य प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ़ मल्लू लाल बने अध्यक्ष! Read More गोरखपुर : खजनी बार एसोसिएशन चुनाव: एक वोट के रोमांचक मुकाबले में सत्य प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ़ मल्लू लाल बने अध्यक्ष!

वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग तमाशबीन बने रहे। कई लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया।

अजीर नदी पर चेकडैम की मंजूरी से जनता में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बड़ा फायदा Read More अजीर नदी पर चेकडैम की मंजूरी से जनता में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बड़ा फायदा

मारपीट के दौरान एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दूसरी महिला ने उसे दांत से काट लिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मॉल में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से दोनों को अलग कराया गया।

कोन अस्पताल में चिकित्सकों  की मांग को लेकर  जनांदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने भरी हुंकार Read More कोन अस्पताल में चिकित्सकों की मांग को लेकर जनांदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने भरी हुंकार

घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर वायरल होते निजी विवादों की तस्वीर पेश करती है।

About The Author

Post Comments

Comments