मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का उप जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ, लोगों को किया जागरूक

फाइलेरिया मुक्त व अभियान को सफल बनाने पर जोर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के अन्तर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी०के० राय ने किया। इस अभियान के नोडल अधिकारी डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दवा का सेवन कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. गुरू प्रसाद ने फाइलेरिया रोग के बारे में बच्चों को अवगत कराया। जिला मलेरिया अधिकारी सोनभद्र धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद सोनभद्र में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 ब्लॉकों ककराही, घोरावल में दिनांक 10 फरवरी 2026 से 28.02.2026 तक एम०डी०ए० आई०डी०ए० अभियान चलाया जाना है। एम०डी०ए० अभियान के दौरान घर-घर जाकर 02 वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डी०ई०सी०, आईवरमेक्टिन एवं अल्बेन्डाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जायेगी। दवा खिलाये जाने हेतु कुल 578 टीमें बनायी गयी है।

पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिये जाँच के आदेश, लोगों की निगाहें जाँच कमेटी पर टिकी Read More पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिये जाँच के आदेश, लोगों की निगाहें जाँच कमेटी पर टिकी

प्रत्येक टीम में 02 सदस्य होगे जो सप्ताह के 04 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में (गर्भवती महिला, गंभीर बीमार तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर) सभी लोगों को दवा खिलायेगें। टीम के निरीक्षण हेतु कुल 108 सुपरवाइजर लगाये जायेंगे, प्रत्येक सुपरवाइजर 05 से 06 टीमों का निरीक्षण करेगे। कार्यक्रम के संचालन हेतु दोनों ब्लॉकों पर आई०ई०सी० मैटेरियल, ड्रग, चॉक पेन, मार्कर, मीजरिंग टेप इत्यादि उपलब्ध कराया जा चुका है।

सोनभद्र में खुलेंगी 19 नई सहकारी समितियाँ, किसानों की उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त: डॉ. जगदीश पटेल Read More सोनभद्र में खुलेंगी 19 नई सहकारी समितियाँ, किसानों की उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त: डॉ. जगदीश पटेल

इस अवसर पर समस्त शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्या भवानी देवी, मलेरिया निरीक्षक देवाशीष पांडेय, एल. टी. सर्वश्री राहुल, सुशील, धर्मदेव भारती, बी.सी.पी.एम. ककराही, अमरनाथ यादव, एस.एफ. डब्लु. सभाजीत, मॉनिटर अंजनी एवं पी.सी.आई शिवम उपस्थित रहे।इसी क्रम में ब्लॉक घोरावल में इस अभियान का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी के द्वारा स्वयं एल्वेंडाजोल, डी.ई.सी. और आइवरमैक्टिन की दवा का सेवन किया और लोगो को खिलाकर जनमानस से अपील किया कि इस अभियान में टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायेगी।

मजदूरी कर परिवार पालने वाले विजय जायसवाल को कैंसर ने घेरा, टीम निशा बबलू सिंह बनी सहारा Read More मजदूरी कर परिवार पालने वाले विजय जायसवाल को कैंसर ने घेरा, टीम निशा बबलू सिंह बनी सहारा

सभी लोग अवश्य टीम के सामने ही खाकर इस बीमारी से समाज को फाइलेरिया से मुक्त करने में मदद करें और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ए०सी०एम०ओ० डॉ. प्रेमनाथ, ब्लॉक घोरावल के अधीक्षक डा. नरेन्द्र सरोज, तहसीलदार प्रवीण सिंह, सर्वश्री आर०के० सिंह, अनिल कुमार दूबे, अखिलेश, प्रशांत दूबे आदि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें