मुजफ्फरनगर: जंगल में मिला दलित युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि...

Swatantra Prabhat Picture
Published On

मुजफ्फरनगर।

जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव के जंगल में रविवार को एक दलित युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त संदीप पुत्र भंवर सिंह, निवासी ग्राम मलीरा के रूप में की। संदीप की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए।

पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मचा कोहराम Read More संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मचा कोहराम

गांव के मोहित कुमार ने बताया कि संदीप एक शांत स्वभाव का युवक था और किसी से उसका कोई विवाद नहीं था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी माता-पिता कुल्लू में रहते हैं, जबकि भाई गांव में ही रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, भट्ठे पर काम करने वाली महिलाओं ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मनरेगा को बचाने के लिए जनजागरण के लिए पदयात्रा का ऐलान Read More मनरेगा को बचाने के लिए जनजागरण के लिए पदयात्रा का ऐलान

घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

टैंकर से केमिकल का रिसाव: दर्जनों बकरियां झुलसीं Read More टैंकर से केमिकल का रिसाव: दर्जनों बकरियां झुलसीं

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें