गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डंपर किराना दुकान में  घुसी, लाखों का नुकसान 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी, प्रयागराज। नैनी के घनी आबादी वाले नई बाजार में टीएसएल रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार भोर अंधेरे में बड़ा हादसा हुआ। गलत दिशा से तेज रफ्तार में मोड़ने से अनियंत्रित डंपर दो दुकानों में शटर तोड़ते हुए जा घुसा। उस वक्त दुकानों में परिवार के कई सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। हादसे में तेज धमाका हुआ और अंदर सो रहे लोग दहशत में उठकर बैठ गए। उनको लगा कि भूकंप आया है।
 
बाहर निकलने की कोशिश करते लेकिन अंधेरे में कुछ समझ में नहीं आ रहा था। अपने को सामान्य करते हुए जब देखा तो उनके होश उड़ गए। भारी भरकम डंपर दुकान के अंदर छत और शटर फाड़ कर घुसा हुआ था। सभी लोग दहशत व घबराहट में चीखने लगे। भगवान  का शुक्र था कि सभी लोग बाल बाल बचे थे। यह भयानक हादसा किराना स्टोर मालिक महेंद्र केसरवानी और उनके भाई व परिवार के साथ हुआ।
 
बेकाबू डंपर के घुसने से दोनों दुकानों के शटर, दीवारें और अंदर रखे किराना माल नष्ट हो चुके थे। छतों का बारजा टूट गया। ऊपरी तल पर बने घर और नीचे दुकानों में किराना कारोबारी का परिवार बुरी तरह फंसा मदद के लिए शोर मचाता रहा। हादसे के बाद बाहर मौजूद भीड़ ने सीढ़ी लगाकर बांस बल्लियों के सहारे फंसे परिजन को सकुशल बाहर निकाला। हादसे के बाद डंंपर चालक भाग निकला था। 
 
-क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर जाम का किया प्रयास 
सुबह हुई तो भुक्तभोगी कारोबारी महेंद्र केसरवानी, उनकी पत्नी शकुंतला देवी नैनी थाने पहुंची। थाने में जानकारी दी गई। काफी देर तक वहां परिवार बैठा हुआ था। फिर लौट आया। इसके बाद  कार्रवाई व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर स्थानीय लोगों संग परिवार ने चक्का जाम का प्रयास किया। लेकीन पुलिस ने जाम नही लगने दी।पुलिस ने परिवार को मुआवजा के रूप में नुकसान की भरपाई डंपर मालिक से करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। परिवार के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार