मनरेगा को बचाने के लिए जनजागरण के लिए पदयात्रा का ऐलान

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में मंगलवार को संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने एवं संचालन नगर अध्यक्ष मो.इस्तियाक ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को ख़त्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके विरोध में शीर्ष नेत्तृत्व द्वारा 45 दिन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
 
मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आगामी 13 फरवरी को विधानसभा प्रतापगढ़ में होने वाली 10 से 15 किमी  की प्रस्तावित पदयात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई।इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य मनरेगा मजदूरों के मुद्दे पर जन जागरूकता फैलाना है।पदयात्रा बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रारंभ होगी।
 
यह पदयात्रा अम्बेडकर चौराहा, पुलिस लाइन ,राजापाल टंकी,चौक घंटाघर पर आयोजित नुक्कड़ सभा के बाद जीजीआईसी के सामने से पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी,सब्जी मंडी में नुक्कड़ सभा फिर श्रीराम चौराहे से  बेगमवार्ड होते हुए विक्रम चौराहा, आजाद नगर,भुलियापुर पुलिस चौकी के बगल मनरेगा मजदूर भाइयों एवम बहनों के बीच चौपाल फिर मदर अस्पताल होते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंचेगी।
 
जहां पदयात्रा का समापन होगा।नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम नेइस विशाल पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।बैठक में कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,एसआईआर प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, एमएलसी चुनाव प्रभारी मासूम हैदर,विजय प्रताप त्रिपाठी, सुरेश कुमार मिश्र, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी,सुरेश कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान,पूर्व प्रत्याशी पट्टी राम लवट यादव,चन्द्र नाथ शुक्ल,ब्लॉक अध्यक्ष् मोअसलम, रविन्द्र मिश्र,मो. कासिम, अशोक सिंह,लव त्रिपाठी,अश्वनी उपाध्याय, मो दिलशाद,सहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें