सजेती पुलिस ने 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 8 फरवरी 2026 को थाना सजेती पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
घाटमपुर (कानपुर नगर)।

कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 8 फरवरी 2026 को थाना सजेती पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गौशाला चौराहे के पास ग्राम लहुरीमऊ, चौकी निवेली क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल वर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी ग्राम सिसदैया, पोस्ट सिसिया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब (मस्ती ब्रांड) बरामद की गई।

UP SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा एक माह और बढ़ी Read More UP SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा एक माह और बढ़ी

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सजेती में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विराम नहीं… सफलता की ओर एक नई शुरुआत  Read More विराम नहीं… सफलता की ओर एक नई शुरुआत

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें